Tuesday, March 11, 2008

Kya aap paanchvi paas se tej hai?

क्या आप पाचवी पास से तेज है?

कल यहाँ कोई हिंदी टीवी चैनल देख रहा था और कार्यक्रम के बीच में ये एड आया की जल्द ही शुरू होने वाला है. स्टार प्लस पर. एक अनोखा गेम शो जिसमे आपको सिर्फ पाचवी या उससे निचली क्लास की टेक्स्ट बुक पर आधारित प्रश्नों के उत्तर देने होंगे. इस कार्यक्रम का संचालन करेंगे बोलीवुड क बादशाह शाह रुख खान. एड में जिस बात पर सबसे ज्यादा जोर दिया गया वो था इसके अनोखे और अपनी तरह के पहले गेम शो होने पर. मेरा ध्यान इस बात पे कम ही गया कि इस तरह का शो भारत में दिखाया जाने वाला है या इसका संचालन शाह रुख खान कर रहे हैं. यहाँ पर यह उल्लेखनीय है की इसी तर्ज पर एक गेम शो "Are you smarter than a fifth grader?" अमरीका और अन्य कई देशों में दिखाया जाता है. और हमने, जैसा कि पहले कई बार हो चूका है , फिर से एक और गेम शो "adapt" कर लिया है...और चूंकि यह बात आ ही गयी है तो यहाँ मैं विवरण देना चाहूँगा ऐसे कुछ अन्य टीवी कार्यक्रमों का -

Ugly betty - जस्सी जैसी कोई नहीं
Who wants to be millionaire - कौन बनेगा करोड़पति
The biggest loser - Ditto
Deal or no deal - Ditto
Dance with stars - झलक दिखला जा
American idol - Indian idol
Don't forget the lyrics - बोल बेबी बोल

and counting...

No comments: